Our Anthem & Slogans
बीज मंत्र
सेवा-देश की
साहस-सामाजिक चुनौतियों को स्वीकारने का
सम्मान-पूर्व सैनिकों का सम्मानजनक पुनर्वास एवं देखभाल
सहूलियत – हर पूर्व सैनिक और उसके परिवार को
हमारे उद्घोष
पूर्व सैनिक – जिन्दाबाद, जिन्दाबाद
पूर्व सैनिक आयें हैं – नई रोशनी लायें हैं।
पूर्व सैनिक की क्या पहचान – सेवा, साहस और सम्मान
सैनिक परिषद गीत
हम भारत के पूर्व सैनिक, नई प्रेरणा लाये हैं।
देश की रक्षा करते थे अब इसे सजाने आये हैं।
बर्फ की चोटी, तपती रेती, सागर हो या हो खाई।
शत्रु पोत और टैंक विमानों, की देखो शामत आई।
भारत के जल-थल-नभ सारे, सदा बचाते आये हैं।
समर भूमि से कर्म भूमि को, अब हम बढ़ते जायेंगे।
छुआछूत और ऊँच-नीच को, जड़ से दूर भगायेंगे।
अपना भारत सुखी बली हो, शिव संकल्प संजोये हैं।
सामाजिक समभाव सुरक्षा, निर्बल क्यों भयभीत रहें।
सन्तति हैं सब भारत मां की, सबके मन में प्रीति रहे।
संगठन में महाशक्ति है, मंत्र यही अपनाये हैं।
अपने श्रम, अपने पौरुष से, सब बाधायें दूर करें।
सद्शिक्षा और सदविचार से, मानवता को पुष्ट करें।
महान राष्ट्र था, पुनः बनेगा, लक्ष्य यही ले आये हैं।
!! भारत माता की जय !!